फ्रांस और जर्मनी की तुलना

फ्रांस और जर्मनी की तुलना

फ्रांस और जर्मनी की तुलना

फ्रांस पश्चिम यूरोप में स्थित एक देश है लेकिन कुछ भू-भाग विश्व के अन्य भागों में भी हैं। पेरिस राजधानी है। विश्व के सबसे शक्तिशाली देशों में होने के साथ ही यह यूरोपीय संघ का भी एक मुख्य सदस्य है। क्षेत्रफल की दृष्टि से रूस  के बाद यूरोप महाद्वीप का सबसे बड़ा देश है। यह तीन ओर सागरों से घिरा हुआ है। जबकि जर्मनी की स्थिति पश्चिमी और मध्य यूरोप में है, जो उत्तर में डेनमार्क, पूर्व में पोलैंड और चेक गणराज्य, दक्षिण-पूर्व में ऑस्ट्रिया और दक्षिण-दक्षिण में स्विटज़रलैंड तक स्थित है। फ्रांस, लक्समबर्ग और बेल्जियम पश्चिम में स्थित हैं, नीदरलैंड के साथ उत्तर पश्चिम में हैं। 

जर्मन और फ्रेंच भाषा

जर्मन यूरोपीय संघ के चार देशों: जर्मनी, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम और लक्ज़मबर्ग में सबसे अधिक बोली जाने वाली मातृ भाषा और आधिकारिक भाषा है। इसके अलावा स्विट्ज़रलैंड और लिसटेंस्टीन में भी जर्मन एक आधिकारिक भाषा है। इसके अलावा दुनियाभर के 42 देशों में 7.5 मिलियन लोग जर्मन भाषी अल्पसंख्यक हैं. वैसे यूरोप के मूल भाषी सबसे ज्यादा जर्मन भाषी ही हैं.

अगर फ्रेंच भाषा की बात करें तो

दुनिया भर में कुल मिलाकर लगभग 98.4 मिलियन लोग अपनी मातृभाषा के रूप में फ्रेंच बोलते हैं।  फ़्रेंच को अंग्रेजी के बाद विश्व भाषा भी माना जाता है और इसलिए यह कई देशों में आधिकारिक या आम भाषा है। इस प्रकार, 300 मिलियन से अधिक वक्ता हैं।

सांस्कृतिक अंतर

फ़्रांस और जर्मनी के बीच कई सांस्कृतिक अंतर भी हैं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण अंतर नियम-कानूनों के पालन, समय की पाबंदी और समुदाय की भावना को लेकर है। ये मूल्य पड़ोसी देश की तुलना में जर्मनी में अधिक स्पष्ट हैं, जहां के लोग अधिक व्यक्तिवादी सोच के हैं और नियमों का पालन करते हैं। फ्रांस अपनी कला, वास्तुकला और भोजन के लिए प्रसिद्द है, लेकिन जर्मनी में एक समृद्ध साहित्यिक और संगीत परिदृश्य है, साथ ही पर्यावरणवाद और स्थिरता पर एक मजबूत ध्यान केंद्रित है।

अर्थव्यवस्था

फ्रांस और जर्मनी दोनों की अर्थव्यवस्थाएं बहुत मजबूत हैं, लेकिन उनकी श्रेष्ठता के क्षेत्र अलग-अलग हैं। फ्रांस अपने विलासिता, फैशन और पर्यटन उद्योगों के लिए जाना जाता है, जबकि जर्मनी इंजीनियरिंग, ऑटोमोटिव और प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में प्रसिद्ध है। आपके पास इनमें से किसी एक में अच्छा कौशल है, तो इन देशों में ढूंढना आसान हो सकता है। फ्रांस में रहने की लगभग लागत ($1554) जर्मनी ($1533) की तुलना में अधिक महंगी है। विश्व के सबसे महंगे देशों की लिस्ट में फ्रांस जर्मनी के मुकाबले 28वें पायदान पर आता है।

फ्रांस में मिश्रित अर्थव्यवस्था है। जहाँ सरकारी हस्तक्षेप के साथ व्यापक निजी उद्यम पर भी नहीं नियंत्रण रखती है। प्रशासन रेलवे, बिजली, विमान, परमाणु ऊर्जा और दूरसंचार के बहुसंख्य स्वामित्व के साथ कई बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्रों पर अपना नियंत्रण रखती है। फ्रांस को क्रय-शक्ति क्षमता के आधार पर दुनिया का 9वां सबसे बड़ा और यूरोपीय संघ की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में दर्जा प्राप्त है। जर्मनी में भी सामाजिक अर्थव्यवस्था (मिश्रित) है जिसका आधार एक ओर पूंजीवादी प्रतियोगिता है तो दूसरी ओर वह सरकार को उसके सामाजिक असर को संतुलित करने की अनुमति देता है। इस सामाजिक आर्थिक संरचना की नींव 19वीं सदी में रखी गई थी। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को देखें तो साल 2023 में जर्मनी की अर्थव्यवस्था 4,031 बिलियन डॉलर के साथ चौथे स्थान पर है। आईएमएफ के इस अनुमान के बाद आर्थिक हालातों में बदलाव भी आया है।

जर्मनी और फ्रांस के महान लोग और आविष्कार.

महान लोग और आविष्कार.

दुनिया के कई महानतम लोग जर्मनी से हैं जैसे आइंस्टाइन, गोएथे, बिथोवन, कार्ल मार्क्स, हिगल और कांट आदि तथा साइकिल से लेकर हेलीकॉप्टर तक और छपाई मशीन से लेकर डीजल इंजन तक हजारों आविष्कार जर्मनी में हुए जिन्होंने दुनिया बदल दी. फॉक्सवैगन, मर्सिडीज, बी एम डब्ल्यू पोर्शे जैसी टॉप कारें यहीं से है.

वहीं,फ्रांस के नेपोलियन बोनापार्ट को  विश्व के सबसे महान सेनापतियों में से एक के तौर पर कोन नहीं जानता. अविष्कारों की बात करें तो अनेक जैसे कि फोटोग्राफी, मोशन पिक्चर्स, ब्रेल लिपि,गर्म हवा के गुब्बारे और हेयर ड्रायर का आविष्कार यहां हुआ है

फ्रांस का बजट

जनवरी-जून 2023 में फ्रांस का सरकारी बजट घाटा बढ़कर 116.2 बिलियन यूरो हो गया, जो दिसंबर 2022 के बाद सबसे अधिक है, जो पिछले वर्ष के इसी महीने में 76.1 बिलियन यूरो था। सरकारी राजस्व 7% घटकर EUR 164.3 बिलियन हो गया, जबकि व्यय 9.5% बढ़कर EUR 260.7 बिलियन हो गया।

भारत से व्यापार

फ्रांस का भारत के साथ व्यापार 7.86 बिलियन डॉलर रहा, अप्रैल 2020 से मार्च 2021 की अवधि में भारत-फ्रांस द्विपक्षीय व्यापार 5.6 बिलियन डॉलर रहा है। भारत द्वारा फ्रांस को किया गया निर्यात इसी अवधि में, 22.9 प्रतिशत की गिरावट के साथ  5.1 बिलियन डॉलर रहा है। फ्रांस से भारत को किया गया निर्यात समान अवधि में 20.95 प्रतिशत की कमी।

जर्मनी भारत का छठा सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है। जर्मनी को महत्वपूर्ण भारतीय निर्यात में रसायन, कपड़ा, परिधान और मशीनरी शामिल हैं। भारत में महत्वपूर्ण जर्मन आयात में मशीनरी, वाहन और रसायन शामिल है। 2021-22 में दोनों देशों के बीच करीब 25 अरब डॉलर का आपसी व्यापार हुआ था, जो एक साल पहले 21.76 अरब डॉलर था।

भारत में करीब 1800 जर्मन कंपनियां कारोबार कर रही हैं और इनसे हजारों लोगों को नौकरियां मिली हुई है। भारत भी हिंद-प्रशांत क्षेत्र में जर्मनी का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। 2021-22 में दोनों देशों के बीच करीब 25 अरब डॉलर का आपसी व्यापार हुआ था, जो एक साल पहले 21.76 अरब डॉलर था।

नोबेल पुरूस्कार

फ्रांस 73 पुरुस्कारों के साथ 4 पायदान और जर्मनी 114 नोबेल पुरूस्कार के साथ 3 पायदान पर हैं।

मित्रो, मैंने कुछ लिखने का प्रयास किया है किंतु आप का अनुभव कुछ अलग भी हो सकता है, कृपया अपनी प्रतिक्रिया दें. आपको दोनों देशों में क्या क्या अलग लगा.